• Fri. Sep 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर के एलबीजेपी इंटर कॉलेज में भव्य वृक्षारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प

ByTen News One Desk

Sep 25, 2026
9 Views

तिलहर के एलबीजेपी इंटर कॉलेज में भव्य वृक्षारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प


टेन न्यूज़ !! २५ सितम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । एलबीजेपी इंटर कॉलेज, तिलहर में 24 सितंबर को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक गौरव सहाय, डायरेक्टर दिवाकर शर्मा, प्रधानाचार्य भारत भूषण और उपप्रधानाचार्य आशीष कुशवाहा की मौजूदगी रही। विद्यालय परिसर में विभिन्न पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण की सुंदरता बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ वायु, ऑक्सीजन और पर्यावरण संतुलन के लिए भी बेहद जरूरी हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए वृक्षारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल भी आवश्यक है।

विद्यालय के प्रबंधक गौरव सहाय और डायरेक्टर दिवाकर शर्मा ने विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों ने प्रकृति के संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

संदेश— “वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं—हरित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!