• Fri. Sep 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मथुरा अधिवेशन में शाहजहांपुर का दबदबा, तिलहर से ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में जिले की सक्रिय भागीदारी की सराहना

ByTen News One Desk

Sep 25, 2026
16 Views

मथुरा अधिवेशन में शाहजहांपुर का दबदबा, तिलहर से ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में जिले की सक्रिय भागीदारी की सराहना


टेन न्यूज़ !! २५ सितम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना , तिलहर/शाहजहांपुर

मथुरा/शाहजहांपुर। ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में जनपद शाहजहांपुर की इकाई ने प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराते हुए जिले का मान बढ़ाया। अधिवेशन में जिला अध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी के नेतृत्व में शाहजहांपुर की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई, जिसकी संगठन के पदाधिकारियों एवं उपस्थित पत्रकारों ने सराहना की।

अधिवेशन में विभिन्न जिलों से पहुंचे पत्रकारों ने पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियों, संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा मीडिया की भूमिका जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान शाहजहांपुर इकाई की संगठनात्मक सक्रियता चर्चा का केंद्र रही।

जिला अध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता से संगठन और मजबूत होगा तथा पत्रकारों के अधिकारों की आवाज को मजबूती मिलेगी। अधिवेशन में शाहजहांपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए पत्रकारों ने भी भागीदारी की और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहयोग दिया।

जिले की इकाई को मिले सम्मान और प्रतिनिधित्व पर पत्रकारों ने खुशी व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकारों को एक साझा मंच प्रदान करते हैं और संगठन को नई ऊर्जा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!