• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

टिसुआ शिव मंदिर में शनि देव की प्रतिमा स्थापना, भंडारे का आयोजन

ByTen News One Desk

Feb 8, 2026
45 Views

टिसुआ शिव मंदिर में शनि देव की प्रतिमा स्थापना, भंडारे का आयोजन


श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की


टेन न्यूज़ ii 08 फरवरी 2026 ii राकेश कुमार/रामवीर,
फरीदपुर(बरेली)। जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टिसुआ स्थित शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के बीच शनि देव की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई तथा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों का कहना है कि यहां सच्चे मन से दर्शन करने पर शनि देव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया।

श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर शनिदेव के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
रिपोर्टर – राकेश कुमार रामवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!