• Tue. Apr 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फतेहगंज पूर्वी में महिला से गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

ByTen News One Desk

Feb 8, 2026
40 Views

फतेहगंज पूर्वी में महिला से गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, केस दर्ज


टेन न्यूज ii 08 फरवरी 2026 ii उत्तम शंखधार, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)।

थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में एक महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता सायदा, पत्नी राशिद, निवासी कस्बा फतेहगंज पूर्वी, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति राशिद पुत्र अच्छन मिस्त्री बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। आरोप है कि मोहल्ले के कलीम पुत्र केमुद्दीन द्वारा उसके पति के साथ पूर्व में गाली-गलौज की जाती थी। पति द्वारा विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

शिकायत के अनुसार, इसके बाद आरोपी कलीम पीड़िता के घर पहुंचा और दरवाजे पर खड़े होकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। मना करने पर वह लाठी-डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा और मोहल्ले से भगा देने तथा जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि यासमीन पत्नी केमुद्दीन के उकसाने पर आरोपी ने उसे धमकाया, जिससे उसे अपनी जान-माल का खतरा महसूस हुआ।

थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कलीम पुत्र केमुद्दीन एवं अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!