• Sun. May 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फरीदपुर में सपा की संगठनात्मक बैठक, चुनावी तैयारियों को लेकर बना रणनीतिक खाका

ByTen News One Desk

May 10, 2026
5 Views

फरीदपुर में सपा की संगठनात्मक बैठक, चुनावी तैयारियों को लेकर बना रणनीतिक खाका


टेन न्यूज़ ii 10 मई 2026 ii मुनीश चन्द्र शर्मा, फतेहगंज पूर्वी /बरेली
फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित राजधानी रेस्टोरेंट में समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति एवं संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता बलराम यादव ने की। बैठक में बड़ी संख्या में सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ से पार्टी प्रभारी बनकर पहुंचे यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरबिद यादव ने संगठनात्मक समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सेक्टर एवं बूथ स्तर पर नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने, युवाओं और आम जनता को पार्टी की नीतियों से जोड़ने तथा संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों एवं नीतियों को पहुंचाने के निर्देश दिए। नेताओं ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय समस्याओं से परेशान है तथा समाजवादी पार्टी ही प्रदेश में बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी जीत की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए जुट जाने की अपील की।

बैठक के अंत में पार्टी नेताओं ने आगामी दिनों में क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने तथा बूथ स्तर पर बैठकों का सिलसिला तेज करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!