कन्नौज: दबंगों की मारपीट से दहशत में परिवार, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

टेन न्यूज़ !! २९ मई २०२६ !! प्रभाष चंद्र ब्यूरो : कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज में दबंगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के तेरा रब्बू गांव निवासी हिमांशु पुत्र अवधेश ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित के अनुसार, 18 मई की रात करीब 9:30 बजे तालाब के पास गांव के ही कुछ दबंगों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से जमकर मारपीट की।
पीड़ित का कहना है कि जब उसकी पत्नी सीमा देवी, रामकिशोर, सुधा देवी और आशा देवी बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि गुरसहायगंज पुलिस ने अब तक मामले में कोई सुनवाई नहीं की है, जिससे परिवार दहशत में जीने को मजबूर है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि कन्नौज पुलिस पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाती है या फिर दबंगों का खौफ यूं ही कायम रहेगा।
पीड़ित परिवार का कहना:
“हमारे साथ मारपीट की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमें न्याय चाहिए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”