• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज: समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने उद्योग बंधु बैठक में दिए निर्देश, उद्यमियों की समस्याएं होंगी प्राथमिकता पर हल

ByTen News One Desk

Jul 18, 2025
211 Views

कन्नौज: समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने उद्योग बंधु बैठक में दिए निर्देश, उद्यमियों की समस्याएं होंगी प्राथमिकता पर हल



टेन न्यूज़ !! १८ जुलाई २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज |


उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में भाग लिया। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

मंत्री श्री असीम अरुण ने बैठक में कहा“उद्योगों का विस्तार केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाज के लिए रोजगार सृजन का माध्यम भी है। अतः उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाए।”

बैठक में उद्यमियों द्वारा लटकते तार, ट्रिपिंग, झुके पोल और फॉल्ट जैसी विद्युत समस्याओं को उठाया गया। मंत्री ने निर्देश दिए कि:

  • गुरुसहायगंज पावर हाउस में रोस्टर के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

  • “ऑन कॉल” विद्युत समस्याओं का भी तत्काल समाधान हो।

मंत्री ने निर्देश दिए कि इत्र पार्क में सुरक्षा व्यवस्था, 24×7 बिजली, सीसीटीवी कैमरे, और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने श्रमिक हितों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उद्यमी अपनी इकाइयों को कारखाना अधिनियम के अंतर्गत अनिवार्य रूप से पंजीकृत कराएं।

नगर पालिका क्षेत्र में बस स्टैंड, पाल चौराहा और बोर्डिंग ग्राउंड जैसे स्थानों पर इत्र उद्योग को प्रतीकात्मक रूप में दर्शाते हुए सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने की योजना है। इस पर टीम विचार कर रही है।

जिले में 90 किमी गैस पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है, जिसमें से 25 किमी लाइन चालू होकर 256 उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। दिसंबर तक शेष कार्य पूर्ण कर सभी को लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री शिशिक्षुता प्रोत्साहन योजना (CMAPS) के तहत जनपद में 300 प्रशिक्षुओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि फिलहाल 72 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
श्री अरुण ने निर्देश दिए कि जहाँ 30 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, उन सभी उद्यमों को NAPS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकृत कराया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, एडीएम आशीष कुमार सिंह, एफएफडीसी निदेशक शक्ति विनय शुक्ला सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। उद्यमियों में पवन त्रिवेदी, राज शर्मा, अनिल गुप्ता समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!