• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर: ओवरब्रिज निर्माण से बंद हुआ संपर्क मार्ग, भाकियू ने वैकल्पिक रास्ते की मरम्मत की मांग की

ByTen News One Desk

Jul 18, 2025
257 Views

तिलहर: ओवरब्रिज निर्माण से बंद हुआ संपर्क मार्ग, भाकियू ने वैकल्पिक रास्ते की मरम्मत की मांग की



टेन न्यूज़ !! १८ जुलाई २०२5 !! अमुक सक्सेना, तिलहर (शाहजहाँपुर) |


भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने तिलहर-निगोही संपर्क मार्ग के बंद हो जाने के बाद गांव गुलचंपा से बरखेड़ा हवेली तक वैकल्पिक मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। शुक्रवार को यूनियन के प्रतिनिधियों ने एसडीएम रविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए जनता की समस्याओं से अवगत कराया।

ज्ञापन में बताया गया कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते तिलहर से निगोही जाने वाला मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है।

इस स्थिति में गांव गुलचंपा से ग्राम बरखेड़ा हवेली तक का मार्ग ही एकमात्र विकल्प है, लेकिन वह रास्ता खस्ताहाल और जर्जर हो चुका है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

भाकियू के युवा जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह लोधी, रमेश शर्मा और तहसील अध्यक्ष गेंदन लाल वर्मा ने एसडीएम से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग की तुरंत मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

एसडीएम रविंद्र कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से ले रहा है और शीघ्र मार्ग मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!