• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बिना हेलमेट चलने वालों पर कटरा पुलिस की बड़ी सख्ती, 46 बाइक चालकों के कटे चालान

ByTen News One Desk

Jul 21, 2026
5 Views

बिना हेलमेट चलने वालों पर कटरा पुलिस की बड़ी सख्ती, 46 बाइक चालकों के कटे चालान


टेन न्यूज़ !! २१ जुलाई २०२६ !! रिपोर्टर: पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। सड़क सुरक्षा को लेकर मीरानपुर कटरा पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाकर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ कटरा ओवरब्रिज और प्रमुख चौराहों पर वाहन चेकिंग की गई।

कटरा चौराहे पर ओवरब्रिज के पास उपनिरीक्षक पदम सिंह ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे 11 वाहन चालकों के चालान किए। वहीं कई लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

इसी क्रम में खैरपुर मिल्कीपुर चौराहे पर उपनिरीक्षक विमल कुमार ने अभियान चलाकर 35 बाइक चालकों के बिना हेलमेट चालान किए। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों का सम्मान करने की सलाह दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है। उन्होंने कहा, “जीवन बहुत अनमोल है। एक हेलमेट दुर्घटना के समय आपकी जान बचा सकता है। सभी वाहन चालक अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!