• Fri. May 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“वैदिक मंत्रों और भजनों से गूंजा कटरा” : प्रभात फेरी और नगर कीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ByTen News One Desk

May 15, 2026
32 Views

“वैदिक मंत्रों और भजनों से गूंजा कटरा” : प्रभात फेरी और नगर कीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब


टेन न्यूज ii 15 मई 2026 ii पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा। आर्य समाज कटरा के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य प्रभात फेरी, नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सुबह से ही नगर का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चारण, भजन-कीर्तन और धर्मध्वजों से भक्तिमय हो उठा। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रभात फेरी आर्य समाज मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान वैदिक संस्कृति, नैतिकता और संस्कारों के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया गया। नगर में शोभायात्रा को लेकर श्रद्धा और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रबंधक महेश चन्द्र मेहरोत्रा, मंत्री अखिलेश आर्य, धनुर्धर भगवान देव आर्य, मुनेश कुमार शर्मा, रामपुर से पधारे हरदेव आर्य, रामकृष्ण आर्य, आचार्य विजय पाल आर्य, आचार्य चन्दन मित्र, शेखर शर्मा, गुरुकुल रुद्रपुर की प्राचार्या धारणा याज्ञिकी तथा वेद प्रकाश आर्य सहित बड़ी संख्या में ब्रह्मचारीगण उपस्थित रहे।

इसके अलावा आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। पूरे नगर में धार्मिक उल्लास और वैदिक संस्कृति की छटा बिखरी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!