• Tue. Jul 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दानिश जीशान खान की पहल से टला बड़ा हादसा, निजी संसाधनों से लगवाए बिजली पोल, खतरनाक लाइन हुई सुरक्षित

ByTen News One Desk

Jul 28, 2026
1 Views

दानिश जीशान खान की पहल से टला बड़ा हादसा, निजी संसाधनों से लगवाए बिजली पोल, खतरनाक लाइन हुई सुरक्षित


टेन न्यूज़ !! २८ जुलाई २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)। मीरानपुर कटरा के मोहल्ला रामनगर स्थित वीएन स्कूल वाली गली में कई महीनों से जमीन से मात्र 3 से 4 फीट की ऊंचाई पर लटक रही बिजली लाइन स्थानीय लोगों, राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई थी। कई शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. पूजा कसाना के पति दानिश जीशान खान और वार्ड सभासद अनुपम सिंह (पति अरविंद सिंह चौहान) ने स्वयं पहल करते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान कराया।

मौके का निरीक्षण करने के बाद बिजली विभाग द्वारा संसाधनों की कमी जताए जाने पर दानिश जीशान खान ने निजी स्तर पर दो नए बिजली पोल उपलब्ध कराए। लगातार बारिश के बावजूद वे स्वयं मौके पर मौजूद रहे। जेसीबी की सहायता से नए पोल लगाए गए और लाला मूलचंद गुप्ता वाली गली से आगे की बिजली लाइन को सुरक्षित तरीके से जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे लंबे समय से बना दुर्घटना का खतरा पूरी तरह समाप्त हो गया।

इस दौरान सभासद अनुपम सिंह ने भी पूरे कार्य की निगरानी की तथा स्थानीय लोगों और संबंधित विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों ने दानिश जीशान खान और सभासद अनुपम सिंह की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते यह कदम नहीं उठाया जाता तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।

लोगों ने दोनों जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल बिजली लाइन दुरुस्त कराने का कार्य नहीं, बल्कि सैकड़ों लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!