• Mon. Aug 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने निकले गौ रक्षकों का कटरा में भव्य स्वागत

ByTen News One Desk

Jul 28, 2026
61 Views

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने निकले गौ रक्षकों का कटरा में भव्य स्वागत


टेन न्यूज़ !! २८ जुलाई २०२६ !! पप्पू अंसारी, कटरा/शाहजहांपुर

शाहजहांपुर, कटरा “गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दो” के संकल्प के साथ हरिद्वार से गोला गोकर्णनाथ तक पैदल दंडवत जलाभिषेक यात्रा पर निकले गौ रक्षकों का आज जनपद शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

हरिद्वार से पवित्र जल लेकर निकले ये गौभक्त अमन सनातनी, अंकित सनातनी, शिवम सनातनी, सुभाष सनातनी, योगेश सनातनी, विशाल सनातनी आज अपनी यात्रा के 60वें दिन*कटरा शाहजहांपुर पहुंचे हैं। इन्हें अभी लगभग *1 महीना और लगेगा।

राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा जी के नेतृत्व में सैकड़ों गौभक्तों ने इनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष जी ने लगभग 200 मीटर तक दंडवत यात्रा में सहयोग कर इनका हौसला बढ़ाया।

थाना कटरा के चराई मंदिर पर गौ रक्षकों के विश्राम, फल और भोजन की व्यवस्था की गई।

इस सेवा कार्य में उपस्थित रहे:
मंडल सचिव राजीव गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र राठौर, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर सुमित प्रताप सिंह, तहसील अध्यक्ष श्रीजल शुक्ला, नगर अध्यक्ष कृष्णा गंगवार, नगर उपाध्यक्ष अभिजीत प्रताप सिंह, केशव पाठक, दुर्गेश राणा, पूर्व सभासद प्रकाश गंगवार, राज गंगवार, सुधीर सैनी, आकाश सैनी, अभिषेक सैनी सहित सैकड़ों गौभक्त और थाना कटरा पुलिस।

गौ रक्षकों ने कहा – “जब तक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिलेगा, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!