• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

धामी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में बदमाश लुकमान घायल

ByTen News One Desk

Jun 22, 2026
33 Views

धामी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में बदमाश लुकमान घायल


टेन न्यूज ii 22 जून 2026 ii अंश कुमार गुप्ता, ब्यूरो, उधमसिंह नगर/उत्तराखंड

बुग्गावाला। बुग्गावाला क्षेत्र में देर रात पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक बदमाश को जवाबी कार्रवाई में गोली लग गई।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान लुकमान के रूप में हुई है, जिसके पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस तथा अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग प्रकरण से संबंधित एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!