• Sun. Jun 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

NEET Re-Exam 2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क

ByTen News One Desk

Jun 21, 2026
11 Views

NEET Re-Exam 2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क


टेन न्यूज़ !! २1 जून २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता, ब्यूरो, उधमसिंह नगर/उत्तराखंड

रुद्रपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET Re-Exam 2026) को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए जनपद भर में होटल, ढाबों, लॉज, गेस्ट हाउस, ठहराव स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवांछनीय गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष एवं कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है तथा परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा परीक्षार्थियों के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की गरिमा और पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष एवं सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!