• Mon. Jun 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लखनऊ के अलीगंज में भीषण अग्निकांड, 14 की मौत, डिप्टी सीएम हुए भावुक

ByTen News One Desk

Jun 22, 2026
2 Views

लखनऊ के अलीगंज में भीषण अग्निकांड, 14 की मौत, डिप्टी सीएम हुए भावुक


टेन न्यूज ii 22 जून 2026 ii डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़

उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक अग्निकांड हो गया। एक बहुमंजिला बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इसी बिल्डिंग में एक एनीमेशन कोचिंग सेंटर संचालित होता था। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की सूचना सामने आई है, जबकि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई बच्चे पीछे की ओर निकलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन देखते ही देखते पूरे परिसर में घना धुआं भर गया। दम घुटने के कारण कई छात्र बाहर नहीं निकल सके।

घटना स्थल पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak हादसे को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं। अंदर सिर्फ धुआं ही धुआं है।” उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड और National Disaster Response Force (NDRF) की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बिल्डिंग के अंदर भारी मात्रा में फर्नीचर रखा था, जिससे धुआं तेजी से फैला और रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई हुई। फिलहाल टीम द्वारा एक-एक कमरे और सामान की जांच की जा रही है ताकि कोई भी व्यक्ति अंदर फंसा न रह जाए।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे शहर में इस हादसे के बाद शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!