• Sat. May 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की विकास कार्यों, राजस्व वसूली व कानून व्यवस्था की समीक्षा, शाहजहांपुर CM डैशबोर्ड में प्रदेश में 7वें स्थान पर पहुंचा

ByTen News One Desk

May 23, 2026
4 Views

प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की विकास कार्यों, राजस्व वसूली व कानून व्यवस्था की समीक्षा, शाहजहांपुर CM डैशबोर्ड में प्रदेश में 7वें स्थान पर पहुंचा


टेन न्यूज ii 23 मई 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों, राजस्व वसूली एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने जनपद में संचालित विकास योजनाओं की बिंदुवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहांपुर प्रदेश में 7वें स्थान पर है, जो प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है।

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जाए, खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदला जाए तथा अधिक बिजली बिलों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने किसानों को रासायनिक दवाओं के कम प्रयोग के लिए प्रेरित करने तथा कृषि रक्षा रसायन डीबीटी के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही दुग्ध और अंडा उत्पादन बढ़ाने, हर घर जल योजना की प्रगति तेज करने तथा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए खाली तालाबों के पट्टे कराने पर जोर दिया।

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करने तथा किसानों को समय से खाद एवं उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, सड़क एवं सेतु निर्माण, एंबुलेंस सेवाएं, फसल बीमा, पेंशन योजनाओं सहित अन्य विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

कानून व्यवस्था की समीक्षा में पुलिस अधीक्षक सौरभ द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश में जनपद की कानून व्यवस्था 11वीं रैंक पर है। मंत्री ने अपराधियों एवं खुराफातियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक अरविंद कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!