लोहारों वाले चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश![]()
टेन न्यूज़ ii 23 मई 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर क्षेत्र स्थित लोहारों वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी एवं मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य तय मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निर्माण कार्य में अनियमितता या देरी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य मानकों के अनुरूप होना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि क्षेत्रीय लोगों को जल्द बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।