स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर ग्लोब पब्लिक स्कूल ने निकाली जागरूकता रैली![]()
टेन न्यूज ii 02 अगस्त 2026 ii अमुक सक्सेना
तिलहर (शाहजहाँपुर)। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ग्लोब पब्लिक स्कूल, चौहटियां बाजार तिलहर द्वारा देशभक्ति एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता और देशप्रेम से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। जगह-जगह नागरिकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
रैली के समापन के बाद विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास कराया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, समूह नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों का अभ्यास कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।