विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी, सभी दलों से की सहयोग की अपील ![]()
टेन न्यूज ii 02 अगस्त 2026 ii डीपी सिंह, एडिटर इन चीफ़ @डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी 3 अगस्त से शुरू होने वाले सत्र से पहले रविवार को विधान भवन, लखनऊ में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहभाग करते हुए सभी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारु, शांतिपूर्ण और सार्थक ढंग से संचालित करने में सहयोग की अपील की।
बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा, सदन की गरिमा बनाए रखने तथा लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप कार्यवाही संचालित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
सर्वदलीय बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस दौरान आगामी विधानसभा सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने और जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा सुनिश्चित करने पर सहमति व्यक्त की गई।
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से प्रारंभ होगा, जिसमें सरकार विभिन्न विधायी एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा और कार्यवाही करेगी।