• Sat. Nov 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

धनतेरस पर जरूरतमंद परिवारों को बांटे बर्तन, बच्चों को दिए केक और उपहार

ByTen News One Desk

Nov 7, 2026
7 Views

धनतेरस पर जरूरतमंद परिवारों को बांटे बर्तन, बच्चों को दिए केक और उपहार


टेन न्यूज़ !! ०७ नवम्बर २०२६ !! माया तिवारी ब्यूरो , बाँदा यूपी

बांदा। दीपावली एवं धनतेरस के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा की टीम ने सराहनीय पहल की। संस्था के सदस्यों ने अतर्रा रोड स्थित झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को भगोने, थालियां सहित अन्य बर्तन वितरित किए। वहीं बच्चों को केक और उपहार देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

बर्तन और उपहार पाकर परिवारों के चेहरे खिल उठे। झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने भावुक होकर बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वे इस धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने में असमर्थ थे। ऐसे में संस्था की पहल ने उनकी त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया। परिवारों ने संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार जताया। केक और उपहार पाकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

कोरोना काल से जारी है सेवा अभियान

हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन कोरोना काल और लॉकडाउन के समय से ही समाजसेवा के कार्यों में जुटी हुई है। संस्था जरूरतमंद बच्चियों की शादी में आर्थिक सहयोग, अस्पतालों में मरीजों की मदद, दवा, इलाज और ऑपरेशन के लिए सहायता उपलब्ध कराने जैसे कार्य करती है। इसके अलावा त्योहारों पर कपड़े, मिठाई और आवश्यक सामग्री, जरूरतमंद परिवारों को राशन तथा सर्दियों में कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए जाते हैं।

संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों की रोशनी लाना है। टीम ने भविष्य में भी सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी, अध्यक्ष नदीम उल्ला खान, वरिष्ठ सहयोगी एवं मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, महामंत्री शाहबाज़ खान हनी, उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान एवं जावेद खान, सचिव उमर अली, संगठन मंत्री शेख रिज़वान, सलाहकार आरिफ खान, उपसचिव आसिफ मसूदी, शाखा प्रमुख खाईपार अली, शाखा प्रमुख अज़हर, मेराजुद्दीन, उपसचिव गफ्फार खान, उपाध्यक्ष कलीम उल्लाह, कोषाध्यक्ष एडवोकेट अनस उल्ला खान, कानूनी सलाहकार समीर उल हक कुरैशी, शाखा प्रमुख सनी, मोहम्मद नफीस, कार्यालय प्रभारी इमरान, शादाब हुसैन, शाखा प्रमुख हसीब मुंबई, सदस्य उरूज़ और ब्रज बिहारी सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं सहयोगी मौजूद रहे।

संस्था की इस पहल ने त्योहारों में जरूरतमंदों को भी खुशियों में शामिल करने और उनके घरों तक दीपावली की रोशनी पहुंचाने का संदेश दिया।

माया तिवारी, ब्यूरो चीफ बांदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!