• Mon. Jun 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नेशनल हाईवे पर पिकअप-डंपर की भिड़ंत, लखनऊ निवासी युवक की मौत, दो गंभीर घायल

ByTen News One Desk

Jun 22, 2026
8 Views

नेशनल हाईवे पर पिकअप-डंपर की भिड़ंत, लखनऊ निवासी युवक की मौत, दो गंभीर घायल


टेन न्यूज ii 22 जून 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 3 बजे नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पावर हाउस के आगे बरेली की ओर से आ रही एक पिकअप शाहजहांपुर की ओर जाते समय डंपर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में लखनऊ निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और असावधानी हादसे का कारण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!