• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बाबा अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को फूल-मालाओं से स्वागत, कर किया गया रवाना

ByTen News One Desk

Jul 4, 2026
25 Views

बाबा अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को फूल-मालाओं से स्वागत, कर किया गया रवाना


टेन न्यूज़ !! ०४ जुलाई २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। समाजसेवी संगठन “एक विचित्र पहल” द्वारा बाबा अमरनाथ की पावन यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का अभिनंदन कर उन्हें श्रद्धा एवं सम्मान के साथ फूल मालाओं से स्वागत कर रवाना किया गया।

गुरुवार को फूलमती मंदिर से फफूंद रेल मार्ग द्वारा गोमती एक्सप्रेस से प्रस्थान कर रहे श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों के जत्थे को समिति के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र, मोती माला पहनाकर, मिष्ठान खिलाकर तथा धनराशि भेंट कर सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वहीं संस्थापक “औरैया रत्न” आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा अमरनाथ के श्रद्धालुओं के स्वागत एवं अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है और यह परंपरा बीते कई वर्षों से चली आ रही है और आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर “सखी ग्रुप” की सदस्य गुड्डन गुप्ता, मंगला शुक्ला, अनीता पोरवाल, आभा गुप्ता, समिति के संरक्षक श्रीभगवान पोरवाल, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता एवं सतीश पोरवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!