• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, हवन–पूजन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक नींव रखी गई

ByTen News One Desk

Feb 8, 2026
38 Views

विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, हवन–पूजन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक नींव रखी गई


टेन न्यूज़ ii 08 फरवरी 2026, उत्तम शंखधार, फतेहगंज पूर्वी/बरेली

आगामी 12 फरवरी को फतेहगंज पूर्वी में प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

इसी क्रम में रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे कस्बे के रामलीला ग्राउंड ‘बारह पत्थर’ परिसर में विधि-विधान से हवन–पूजन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।
हवन–पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आयोजन की सफलता तथा क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की गई।

आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बताया कि सम्मेलन को सुव्यवस्थित और व्यापक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध सहित अन्य व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

आयोजन से जुड़े वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम में संत-महात्मा, धर्माचार्य और क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

हवन–पूजन कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!