• Fri. Jun 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

किसानों के हक की आवाज बुलंद, भाकियू जनशक्ति ने सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Jun 12, 2026
7 Views

किसानों के हक की आवाज बुलंद, भाकियू जनशक्ति ने सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज ii 12 जून 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज, उत्तर प्रदेश। जनपद कन्नौज के कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कन्नौज को सौंपा। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

किसानों ने धान, गेहूं और मक्का की फसलों के उचित मूल्य, कालाबाजारी पर रोक तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी की मांग प्रमुखता से उठाई। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की उपज का उचित दाम सुनिश्चित करने और कृषि क्षेत्र में बढ़ती समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

इसके साथ ही किसानों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को वापस लेने, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने तथा विद्युत निगमों के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग भी रखी।

किसान नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सरकार से किसानों के हित में ठोस कदम उठाने की अपील की।

धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस मौके पर महेंद्र सिंह, राजेश कुमार, अमन कुमार, शिवम कुमार श्रीवास्तव, गौतम सिंह, रामनाथ बाबा, आशीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!