• Sat. Jul 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

स्कूल के बाहर टूटा बिजली का तार बना खतरा, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

ByTen News One Desk

Jul 4, 2026
2 Views

स्कूल के बाहर टूटा बिजली का तार बना खतरा, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत


टेन न्यूज़ !! ०४ जुलाई २०२६ !! अलवर, राजस्थान। रिपोर्ट: रुपेश शर्मा, ब्यूरो

अलवर शहर के बुर्जा मेदी बास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बाहर कई दिनों से टूटा बिजली का तार स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के बाहर पड़ा यह तार स्कूली बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे इसी मार्ग से विद्यालय आते-जाते हैं। ऐसे में यदि समय रहते तार की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायत स्थानीय बिजली विभाग के अधिकारियों से लेकर उच्च अधिकारियों तक की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टूटे हुए बिजली के तार की तत्काल मरम्मत कराई जाए और क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए।

समाचार लिखे जाने तक विद्युत विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

बाइट:

  • स्थानीय ग्रामीण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!