• Fri. Jun 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सोशल मीडिया पर शाहजहांपुर पुलिस की शख्त निगरानी, बारात में ‘हर्ष फायरिंग’ का वीडियो वायरल, पुलिस ने दबोचा आरोपी!

ByTen News One Desk

May 3, 2026
42 Views

सोशल मीडिया पर शाहजहांपुर पुलिस की शख्त निगरानी, बारात में ‘हर्ष फायरिंग’ का वीडियो वायरल, पुलिस ने दबोचा आरोपी!


टेन न्यूज़ ii 03 मई 2026 ii ब्यूरो रिपोर्ट, शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया, जिसमें बारात के दौरान खुलेआम हर्ष फायरिंग की जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए खुदागंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, वीडियो की गहन जांच और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई जारी है। साथ ही जनपद पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक, आपत्तिजनक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की सतर्क निगरानी से साफ है—अब जरा सी लापरवाही भी पड़ेगी भारी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!