• Thu. Jun 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा उपचुनाव में सपा का शक्ति प्रदर्शन, डॉ. भरत पटेल के समर्थन में जनसभा; 2027 के लिए भी भरी हुंकार

ByTen News One Desk

May 2, 2026
41 Views

कटरा उपचुनाव में सपा का शक्ति प्रदर्शन, डॉ. भरत पटेल के समर्थन में जनसभा; 2027 के लिए भी भरी हुंकार


टेन न्यूज़ ii 02 मई 2026 ii पप्पू अंसारी

कटरा (शाहजहाँपुर)। कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने चुनावी माहौल गरमा दिया है। मीरानपुर कटरा स्थित स्वामी धर्मदेव प्रभाकर जनता इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में सपा प्रत्याशी डॉ. भरत पटेल के समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जोरदार प्रचार किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता कु. ज्येश प्रसाद और पूर्व विधायक राजेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है और जनता अब बदलाव चाहती है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. भरत पटेल को भारी मतों से विजयी बनाकर क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय करें।

नेताओं ने अपने संबोधन में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव आने वाले बड़े चुनावों की दिशा तय करेगा, इसलिए हर कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा।

कार्यक्रम में कु ज्येश प्रसाद, राजेश यादव, मो रिजभान, लखन प्रताप सिंह, सुकेश कुमार गुप्ता, नदीम अंसारी, हरिशंकर जी, सत्यपाल सिंह, रामकुमार भोजबाल सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जनसभा का संचालन सज्जन यादव द्वारा किया गया।

कुल मिलाकर, इस जनसभा ने कटरा उपचुनाव में सपा की सक्रियता और चुनावी रणनीति को स्पष्ट कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!