• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

निष्पक्ष मतगणना कराए जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवदीप रिणवा से मिले सपा प्रत्याशी

ByTen News One Desk

May 28, 2024
261 Views

निष्पक्ष मतगणना कराए जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवदीप रिणवा से मिले सपा प्रत्याशी



टेन न्यूज़ !! २८ मई २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@अमुक सक्सेना, शाहजहांपुर


जनपद में 13 मई को चौथे चरण में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ ददरौल विधानसभा का उपचुनाव संपन्न हो चुका है यहां समाजवादी पार्टी के विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशियों के कार्यकर्ता चुनाव संपन्न होने के बाद लगातार रात दिन रोजा मंडी में बने स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम मशीनों की रखवाली कर रहे हैं सपा नेताओं को आज भी गड़बड़ी की आशंका सता रही है

यही कारण है कि आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय निर्वाचन कार्य के प्रभारी के के श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में समाजवादी पार्टी के ददरौल विधानसभा से उपचुनाव में प्रत्याशी रहे अवधेश कुमार वर्मा और लोकसभा में समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी रहीं ज्योत्सना कश्यप लखनऊ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा से मिलने पहुंची जिनके साथ सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खां के अलावा आंवला से लोकसभा के प्रत्याशी नीरज मोर्या पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा विकास चंद्र वाल्मीकि भी मौजूद रहे मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात के बाद प्रत्याशियों ने अवगत कराया की आगामी 4 जून को होने वाली मतगणना में मतगणना निष्पक्ष वा पारदर्शी रूप से संपन्न कराई जाए और मतगणना के दौरान कार्यकर्ताओं को परेशान ना किया जाए

साथ ही प्रत्याशियों ने मांग की है कि मतगणना के दौरान राउंड वार अलाउंसमेंट किया जाए साथ ही निर्वाचन ऐप पर प्रति राउंड प्राप्त मतों का विवरण लोड किया जाए जैसा कि पिछले चुनाव में देखा गया है कि मतगणना के दौरान कई कई राउंड का एक बार में अलांउंसमेंट होता है जिसमें गड़बड़ी की संभावना बनी रहती है

इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी प्रतिनिधियों को अस्वस्थ किया की मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!