• Fri. May 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ByTen News One Desk

May 15, 2026
6 Views

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


टेन न्यूज़ !! १५ मई २०२६ !! जिला संवाददाता रामचंद्र सक्सेना, पीलीभीत

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन, पीलीभीत में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात समस्त पुलिसकर्मियों को परेड कराई गई तथा शस्त्र ड्रिल करायी गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यूपी-112 की गाड़ियों (पीआरवी) को चेक किया गया तथा उनके चालकों से गाड़ियों की स्थिति एवं संभावित समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही पीआरवी वाहनों पर उपलब्ध जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता की जांच करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में उनके प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महोदय द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के सही रख-रखाव, सुरक्षित संचालन एवं प्रभावी प्रयोग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए तथा अनुशासन एवं सतर्कता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।

परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा परिसर में स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पीलीभीत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!