• Fri. May 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“20 साल का दबदबा, अब मंत्री पद का ताज” : तिर्वा में कैलाश राजपूत के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

ByTen News One Desk

May 15, 2026
8 Views

“20 साल का दबदबा, अब मंत्री पद का ताज” : तिर्वा में कैलाश राजपूत के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब


टेन न्यूज़ ii 15 मई 2026 ii जयपाल सिंह सेंगर, तिर्वा /कन्नौज

भारतीय जनता पार्टी के तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश राजपूत को राज्य मंत्री बनाए जाने पर नगर में भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उनके नगर आगमन पर जगह-जगह पंडाल सजाए गए, मिठाई वितरण किया गया और समर्थकों ने जमकर खुशी जाहिर की। पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि तिर्वा विधानसभा सीट पर पिछले करीब 20 वर्षों से कैलाश राजपूत का मजबूत राजनीतिक प्रभाव कायम है। एक बार बहुजन समाज पार्टी से विधायक बनने के बाद उन्होंने लगातार अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की और तीसरी बार भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज कर विरोधियों को करारी शिकस्त दी। राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया, तिर्वा उमर्दा ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, मिथिलेश जायसवाल, सभासद शीशपाल सिंह चौहान, सत्येंद्र राजपूत, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और नगरवासी मौजूद रहे। सभी ने माल्यार्पण कर मंत्री का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!