• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दुल्हन बनी इंतजार की मूरत, दूल्हा निकला धोखेबाज़—कोर्ट मैरिज का खुलासा, नहीं पहुंची बारात!

ByTen News One Desk

Apr 22, 2026
11 Views

दुल्हन बनी इंतजार की मूरत, दूल्हा निकला धोखेबाज़—कोर्ट मैरिज का खुलासा, नहीं पहुंची बारात!


टेन न्यूज़ ii 22 अप्रैल 2026 ii वसीम खान ब्यूरो,
रायबरेली
रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के रासीगांव में एक शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा और उसके बड़े धोखे का खुलासा हुआ। दुल्हन पक्ष पूरी रात बारात का इंतजार करता रहा, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

जानकारी के अनुसार, रासीगांव निवासी सुमन की शादी उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू से तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं और मेहमानों का जमावड़ा लगा था। लेकिन देर रात तक बारात न आने पर परिजनों को शक हुआ।

जब संपर्क किया गया, तो पता चला कि दूल्हा पहले ही किसी अन्य युवती से कोर्ट मैरिज कर चुका है और इस बात को उसने छिपाकर रखा था। इस खुलासे के बाद शादी का माहौल आक्रोश और निराशा में बदल गया।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, तिलक, बरीक्षा और शादी की तैयारियों में करीब 10 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। परिवार ने आरोप लगाया कि वर पक्ष ने जानबूझकर सच्चाई छिपाकर उनके साथ धोखाधड़ी की है।

घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण देर रात दुल्हन को लेकर सरेनी थाने पहुंचे और आरोपी दूल्हे व उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह घटना न सिर्फ एक परिवार की आर्थिक स्थिति को झकझोरती है, बल्कि सामाजिक और मानसिक रूप से भी गहरा आघात देती है। अब सबकी नजरें रायबरेली पुलिस पर हैं कि वह इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाती है या नहीं।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!