• Sun. Jun 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा 3 जून को पहुंचेगी कन्नौज, संतों ने गौसंरक्षण व सनातन जागरण का दिया संदेश

ByTen News One Desk

May 23, 2026
39 Views

गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा 3 जून को पहुंचेगी कन्नौज, संतों ने गौसंरक्षण व सनातन जागरण का दिया संदेश


टेन न्यूज़ ii 23 मई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश |

कन्नौज। कन्नौज में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान “गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा” को लेकर संत समाज एवं पदाधिकारियों ने विस्तृत जानकारी साझा की। यात्रा के संबंध में कानपुर मंडल प्रभारी पप्पू भैया एवं जिला प्रभारी कौशल जी महाराज ने बताया कि यह 81 दिवसीय विशाल यात्रा गोरखपुर से प्रारंभ हुई है, जिसका समापन नोएडा में होगा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौमाता की रक्षा, सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार और समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता फैलाना है।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह यात्रा विभिन्न जनपदों से गुजरते हुए आगामी 3 जून को कन्नौज पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत को लेकर जिले में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा का रूट तिर्वा से बेला और फिर बेला से वापस तिर्वा तक रहेगा। इसके बाद तिर्वा से पाल चौराहे तक भव्य स्वागत एवं सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। देर शाम यात्रा छिबरामऊ पहुंचेगी, जहां एक निजी गेस्ट हाउस में संतों एवं पदाधिकारियों का रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन यात्रा फर्रुखाबाद के लिए रवाना होगी।

जिला प्रभारी कौशल जी महाराज ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौवंश संरक्षण को लेकर समाज को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि गौमाता केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की पहचान है। समाज को एकजुट होकर गौहत्या रोकने तथा गौसेवा को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन संस्कृति पर लगातार प्रहार हो रहे हैं, ऐसे में समाज को जागृत करने के लिए इस प्रकार की यात्राएं अत्यंत आवश्यक हैं। यात्रा के दौरान संत समाज लोगों को धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूक करेगा तथा युवाओं को भारतीय परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जगह-जगह धार्मिक सभाएं, स्वागत कार्यक्रम एवं जनजागरण अभियान भी चलाए जाएंगे।

कानपुर मंडल प्रभारी पप्पू भैया ने कहा कि यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और विभिन्न जिलों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कन्नौज में भी यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।

यात्रा को सफल बनाने के लिए विधानसभा प्रभारी के रूप में आशुतोष त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संतों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर गौसंरक्षण और सनातन धर्म के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!