• Fri. Jul 31st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में सुरभि ब्राइट फ्यूचर लाइब्रेरी का क्षेत्रीय एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया

ByTen News One Desk

Jul 31, 2026
2 Views

तिलहर में सुरभि ब्राइट फ्यूचर लाइब्रेरी का क्षेत्रीय एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया


टेन न्यूज ii 31 जुलाई 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर (शाहजहांपुर)। नगर के मोहल्ला बहादुरगंज स्थित टाउन हॉल रोड पर शुक्रवार को सुरभि ब्राइट फ्यूचर लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक सलोना कुशवाहा एवं नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि पुस्तकालय समाज में शिक्षा और ज्ञान के प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने वाली ऐसी पहल उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम ने भी लाइब्रेरी की स्थापना को क्षेत्र के लिए सराहनीय पहल बताते हुए संचालिका और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अध्ययन के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होने से शिक्षा के प्रति उनका रुझान और मजबूत होगा।

उद्घाटन समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ‘रवि’, सभासद सुशील सिंह, सविता वर्मा, अलका गुप्ता, कुमार गौरव, राम लखन कुशवाहा, शशांक गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लाइब्रेरी की संचालिका पूर्वा गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनके पुत्र निर्मल गुप्ता एवं युवराज गुप्ता भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और विद्यार्थियों एवं क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। लाइब्रेरी के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!