• Sat. May 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में श्रद्धा के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत, सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य

ByTen News One Desk

May 16, 2026
3 Views

तिलहर में श्रद्धा के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत, सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य


मंदिरों और पूजा स्थलों पर सुबह से उमड़ी महिलाओं की भीड़


टेन न्यूज़ ii 16 मई 2026 ii अमुक सक्सेना,तिलहर, शाहजहाँपुर।

तिलहर नगर में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों एवं वट वृक्ष (बरगद) के आसपास सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।

पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा की और कच्चा धागा बांधकर पूजा संपन्न की। इस दौरान महिलाओं ने माता सावित्री एवं सत्यवान की कथा का श्रवण किया। नगर के कई स्थानों पर सामूहिक पूजा, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति और वैवाहिक जीवन की आस्था का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता सावित्री ने अपने तप, त्याग और दृढ़ संकल्प से अपने पति सत्यवान को पुनर्जीवन दिलाया था। तभी से सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए यह व्रत रखती आ रही हैं।

व्रत को लेकर नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और महिलाओं ने परिवार की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!