• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम ने प्लास्टिक सिटी औद्योगिक क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, बिजली, पानी और सीवर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

May 16, 2026
38 Views

 

डीएम ने प्लास्टिक सिटी औद्योगिक क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, बिजली, पानी और सीवर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश


उद्योग इकाइयों की समस्याएं सुनकर जल्द समाधान का दिया भरोसा


टेन न्यूज़ ii 16 मई 2016 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो, औरैया।

जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने शनिवार को दिबियापुर स्थित प्लास्टिक सिटी औद्योगिक क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थापित औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण कर उत्पाद निर्माण प्रक्रिया, बिक्री व्यवस्था तथा उत्पादन में प्रयुक्त सामग्री के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले रिस्टोर हेल्थ मेडिकेयर प्रा. लि. भूखण्ड संख्या ए-04 का निरीक्षण किया, जहां पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप किया जाता है। इकाई के सुपरवाइजर संदीप राजपूत ने बताया कि यहां पुरानी गाड़ियों का मूल्यांकन आरसी में दर्ज वजन के आधार पर किया जाता है तथा स्क्रैप के बाद निकलने वाले सामान को अलग-अलग जरूरत के अनुसार बेचा जाता है। निरीक्षण के दौरान इकाई प्रतिनिधियों ने पेयजल एवं सीवर जाम की समस्या से अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को शुद्ध पेयजल की तत्काल अस्थायी व्यवस्था करने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने नारायण इंटरप्राइजेज, मां वैष्णो फर्नीचर एवं प्लास्टिक खिलौने बनाने वाली इकाई अमित प्लास्टिक का निरीक्षण किया। इकाई संचालकों ने पानी, सीवर तथा दूर से विद्युत कनेक्शन लेने के कारण बढ़ रहे खर्च की समस्या बताई। साथ ही कच्चे माल की स्थानीय स्तर पर उपलब्धता की मांग भी रखी।

जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेल के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर स्थानीय स्तर पर उचित मूल्य पर कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही बिजली, पानी, सीवर और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए यूपीसीडा विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र भेजने के निर्देश दिए।

औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन मुख्य मार्ग को लेकर अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग है और जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने आंतरिक सड़कों, सीवरेज सफाई, पानी और बिजली जैसी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!