• Wed. Jul 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर  सरकारी अस्पताल में योग शिविर आयोजित, चिकित्सा अधीक्षक सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया हिस्सा

ByTen News One Desk

Jun 12, 2026
37 Views

तिलहर  सरकारी अस्पताल में योग शिविर आयोजित, चिकित्सा अधीक्षक सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया हिस्सा


टेन न्यूज़ !! 12 जून ०२०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा अधीक्षक, स्वास्थ्य कर्मियों तथा आशा कार्यकत्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग प्रशिक्षिका मिनी शर्मा ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व एवं उसके लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं, ऐसे में शरीर को स्वस्थ, स्फूर्तिवान एवं तनावमुक्त बनाए रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।

शिविर के दौरान योग प्रशिक्षिका द्वारा कपालभाति, प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन एवं योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के माध्यम से रोगों की रोकथाम और मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपाय भी बताए गए।

कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओमेंद्र राठौर, फार्मासिस्ट हरिशंकर वर्मा, प्रमोद वर्मा, फिरोज खान, राज किशोर शर्मा, मोइनुल चिश्ती, पंकज कुमार, रेखा देवी, प्रीति, रेखा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी एवं आशा कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

योग शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों एवं आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!