• Mon. May 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ढेकियाजुली में जर्जर सार्वजनिक शौचालय को लेकर लोगों में आक्रोश

ByTen News One Desk

May 11, 2026
3 Views

ढेकियाजुली में जर्जर सार्वजनिक शौचालय को लेकर लोगों में आक्रोश


टेन न्यूज़ ii 11 मई 2026 ii प्रशांत वैश्य ब्यूरो, सोनितपुर
असम के सोनितपुर जिला अंतर्गत ढेकियाजुली नगर पालिका द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। यह शौचालय आम जनता की सुविधा के लिए ढेकियाजुली के शहीद मैदान में बनाया गया था, लेकिन वर्तमान में इसकी हालत बेहद जर्जर हो चुकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय अब उपयोग के योग्य नहीं रह गया है और वहां से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास का पूरा इलाका प्रभावित हो रहा है। इससे राहगीरों के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से शौचालय की साफ-सफाई और रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके चलते वहां अस्वास्थ्यकर वातावरण बन गया है। इसको लेकर आज स्थानीय नागरिकों ने ढेकियाजुली नगर पालिका के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक शौचालय की जल्द मरम्मत कराई जाए तथा नियमित साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
— प्रशांत बैश्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!