• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ढेकियाजुली में असम प्रदेश रौतिया महिला समाज सुधार समिति का प्रथम स्थापना दिवस आयोजित

ByTen News One Desk

May 19, 2026
3 Views

ढेकियाजुली में असम प्रदेश रौतिया महिला समाज सुधार समिति का प्रथम स्थापना दिवस आयोजित


महिलाएं ही समाज निर्माण की मुख्य कुंजी : मोहन ताँती


टेन न्यूज़ ii 19 मई 2026 ii प्रशांत वैश्य, ब्यूरो (असम)

असम के शोणितपुर जिले के शहीद नगरी ढेकियाजुली में असम प्रदेश रौतिया महिला समाज सुधार समिति का प्रथम वार्षिक स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित किया गया। रौतिया समाज की महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने और संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2025 में स्थापित इस संगठन ने विभिन्न चुनौतियों के बीच सफलतापूर्वक अपना एक वर्ष पूरा किया।

इस अवसर पर शोणितपुर जिला समिति के तत्वावधान में ढेकियाजुली स्थित ट्रक व्यवसायी संघ भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं शहीद तर्पण के साथ हुई, जिसके बाद एक खुली सभा का आयोजन किया गया।

सभा की अध्यक्षता असम प्रदेश रौतिया महिला समाज सुधार समिति की केंद्रीय अध्यक्षा सुनीता गोवाला रौतिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में असम प्रदेश रौतिया समाज सुधार समिति के केंद्रीय अध्यक्ष भोलाराम रौतिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संपादक पुतुल रौतिया एवं रंजीत रौतिया, सांस्कृतिक संपादिका चम्पा रौतिया, कोषाध्यक्ष धनभराली राम रौतिया, पूर्व अध्यक्ष रायचंद्र रौतिया, पूर्व कोषाध्यक्ष राजू रौतिया तथा महिला समिति की महासचिव आप्साना रौतिया, उपाध्यक्ष रीता रौतिया, कोषाध्यक्ष दुलुमणि रौतिया और आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कनक रौतिया मौजूद रहे।

कार्यक्रम में असम चाय जनजाति छात्र संघ के उपाध्यक्ष मोहन ताँती ने कहा कि महिलाएं ही समाज निर्माण की मुख्य कुंजी हैं और समाज को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक भागीदारी में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा असम चाय जनगोष्ठी राष्ट्रीय महासभा की शोणितपुर जिला समिति के अध्यक्ष दौलत रजवार, असम चाय जनजाति राष्ट्रीय सम्मिलनी की जिला समिति के संपादक लक्षण गोवाला सहित कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!