• Sun. Jul 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अलवर में एश्योर एजुकेशन ग्रुप की नई शाखा शुरू, अब जॉर्जिया से एमबीबीएस की मिलेगी राह

ByTen News One Desk

Jul 5, 2026
2 Views

अलवर में एश्योर एजुकेशन ग्रुप की नई शाखा शुरू, अब जॉर्जिया से एमबीबीएस की मिलेगी राह



12वीं उत्तीर्ण एवं नीट क्वालिफाई विद्यार्थियों को विदेश में मेडिकल शिक्षा के लिए मिलेगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रवेश से वीजा तक एक ही स्थान पर मिलेगी सहायता


टेन न्यूज़ ii 05 जुलाई 2009 ii रिपोर्ट : रुपेश शर्मा, अलवर (राजस्थान)

अलवर। विद बनने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए अलवर में नई सुविधा शुरू हो गई है। एश्योर एजुकेशन ग्रुप ने शहर के होटल लेमन ट्री में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। इस शाखा के माध्यम से अब 12वीं उत्तीर्ण एवं नीट क्वालिफाई छात्र-छात्राओं को जॉर्जिया के मान्यता प्राप्त मेडिकल विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस प्रवेश के लिए विशेषज्ञ परामर्श और संपूर्ण सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि जॉर्जिया के मेडिकल विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं तथा भारतीय विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। यहां आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों और व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्रदान की जाती है।

नई शाखा के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को विश्वविद्यालय चयन, प्रवेश प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन, वीजा, यात्रा और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी एवं सहयोग एक ही स्थान पर मिलेगा। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारदर्शी एवं विश्वसनीय परामर्श देकर विदेश में मेडिकल शिक्षा का सपना साकार करने में सहयोग करना है।

संस्थान ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक अलवर स्थित नई शाखा में संपर्क कर जॉर्जिया में एमबीबीएस पाठ्यक्रम, शुल्क, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

इस पहल से अलवर सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विदेश में मेडिकल शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!