• Sat. May 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शराब के नशे में बवाल के बाद खौफनाक अंत! पत्नी-बच्चों से मारपीट कर ग्रामीण ने लगाई फांसी

ByTen News One Desk

May 2, 2026
3 Views

शराब के नशे में बवाल के बाद खौफनाक अंत! पत्नी-बच्चों से मारपीट कर ग्रामीण ने लगाई फांसी


टेन न्यूज़ ii 02 मई 2026 ii पप्पू अंसारी
लोकेशन: मीरानपुर कटरा
शाहजहाँपुर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम खड़सार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने शराब के नशे में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खड़सार निवासी राजपाल (45 वर्ष) ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे नशे की हालत में अपनी पत्नी सीमा, पुत्र सम्राट और पुत्री सीता के साथ मारपीट की। विवाद के बाद उसने पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद वे पड़ोसी के घर शरण लेने को मजबूर हो गए।

शनिवार सुबह करीब 7 बजे जब पत्नी अपने बच्चों के साथ घर लौटी, तो उन्होंने देखा कि राजपाल का शव आंगन में लगे लोहे के पाइप से चादर के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देख परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि घटना से पहले मृतक ने शराब के नशे में परिवार के साथ मारपीट की थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल, घटना को लेकर गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन सदमे में हैं।
टेन न्यूज रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!