भोटपारा स्टेडियम में अखिल असम स्तरीय पेनचाक सिलाट प्रतियोगिता का शुभारंभ![]()
टेन न्यूज ii 30 मई 2026 ii प्रशांत बैश्य ब्यूरो
असम। सोनितपुर जिले के अंतर्गत ढेकियाजुली राजस्व चक्र क्षेत्र स्थित भोटपारा स्टेडियम में आज से अखिल असम स्तरीय पेनचाक सिलाट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं असम सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन समारोह में असम पेनचाक सिलाट संघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं मिषिंग स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य प्रमाणंद चाओहांगिया, अखिल असम बंगाली युवा छात्र फेडरेशन के नेता आशुतोष घोष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में राज्य के 35 जिलों से आए पेनचाक सिलाट खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिससे खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। इस दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मीडिया से बातचीत में असम पेनचाक सिलाट संघ के महासचिव एवं तकनीकी निदेशक लक्ष्यजीत दलै, आयोजन समिति के सदस्य स्वपन दैमारी, राजीव राय और अन्य पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता को खेल प्रतिभाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।