• Wed. Jun 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सोनितपुर में चोरी के मामले ने लिया नया मोड़, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

ByTen News One Desk

Jun 3, 2026
2 Views

सोनितपुर में चोरी के मामले ने लिया नया मोड़, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत


Ten News !! 03 June 2026 !!  प्रशांत वैश्य, सोनितपुर (असम)। असम के सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली थाना क्षेत्र अंतर्गत नंबर-3 रंगागड़ा गांव में हुई कथित चोरी की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। दोनों पक्षों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मामला और अधिक जटिल हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राकियुल अली के घर में 28 मई को कथित चोरी की घटना हुई थी। आरोप है कि घर में किसी के मौजूद न होने का फायदा उठाकर दो युवतियों ने शोकेस का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने मामले के समाधान के लिए एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की।

बैठक में कथित रूप से यह बात सामने आई कि युवतियों के परिजनों ने राकियुल अली के घर से चोरी हुए लगभग चार भरी चांदी के पायल तथा 5 हजार रुपये वापस करने का आश्वासन दिया था।

हालांकि, इसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। युवतियों के परिजनों ने राकियुल अली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए उन पर युवतियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं, राकियुल अली ने भी युवतियों के पिता के खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किस पक्ष के आरोप सही हैं और कौन से आरोप निराधार हैं। फिलहाल ढेकियाजुली पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

— प्रशांत वैश्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!