• Sun. May 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आगामी पर्वों को लेकर जनपद के सभी सर्किलों में मॉक बलवा ड्रिल

ByTen News One Desk

May 17, 2026
2 Views

आगामी पर्वों को लेकर जनपद के सभी सर्किलों में मॉक बलवा ड्रिल


टेन न्यूज़ !!  17 मई 2026। डेस्क न्यूज़,शाहजहाँपुर आगामी पर्वों एवं कानून-व्यवस्था के मद्देनजर जनपद शाहजहाँपुर के समस्त सर्किलों में रविवार को मॉक बलवा ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन एवं संबंधित सर्किल क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

ड्रिल में सभी थाना प्रभारियों, निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों तथा पर्याप्त पुलिस बल ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों को आकस्मिक स्थिति, भीड़ नियंत्रण, दंगा-बलवा, साम्प्रदायिक तनाव तथा अन्य कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों और सुरक्षा संसाधनों के प्रयोग का अभ्यास कराया गया। पुलिस बल को त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, अफवाहों पर नियंत्रण रखने और किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल व निष्पक्ष विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के नियमित अभ्यासों का उद्देश्य बल को हर आपात स्थिति के लिए तैयार रखना और जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!