छिबरामऊ नगर के सीएचसी अस्पताल में इलाज के नाम पर लूट, अस्पताल कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली

टेन न्यूज़ !! १३ मई २०२६ !! रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन छिबरामऊ (कन्नौज)
आरोप है कि जनपद कन्नौज की तहसील छिबरामऊ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के नाम पर, मरीजों से अस्पताल कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली कर लूट की जा रही है
जहां एक तरफ सुविधाओं के नाम पर स्वच्छ पेयजल एवं इलाज के लिए आए मरीजों के बैठने तक की सुविधा उपलब्ध नहीं है,तो वहीं दूसरी तरफ चिलचिलाती धूप में घंटों लाइन में खड़े रहकर पर्ची बनवाने के लिए इंतजार में मरीजों की हालत और भी खराब हो जा रही है
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल प्रशासन की मनमानी के चलते सोमवार को मरीजों का गुस्सा सातबे आसमान पर पहुंच गया, परिसर में अब्यवस्था एवं बदहाली से छुब्ध मरीजों नें जमकर हंगामा काटा
इलाज के लिए आए मरीजों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कमरा नंबर 1 में कुत्ता काटने के नाम पर इंजेक्शन और दवाई के लिए 120 रुपए की अवैध वसूली अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा की जा रही है
पैसे नहीं देने की स्थिति में मरीजों को बिना इलाज वापस लौटाया जा रहा है, बदहाली का आलम यह है कि कड़ी दोपहरी घंटों लाइन में लगने के बाद भी, सर्वर की खराबी और पर्चा नहीं बनने से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल से एंबुलेंस तक नहीं मिली जिससे उन्हें निजी वाहनों से भारी खर्च कर घर वापस जाना पड़ा
स्थानीय एवं क्षेत्रीय जनता ने इस तरीके से अस्पताल में भ्रष्ट व्यवस्था की शिकायत आशुतोष मोहन अग्निहोत्री जिलाधिकारी कन्नौज से करते हुए मूलभूत जरुरी सुविधाओं में सुधार एवं दोसी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है
टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट