• Wed. May 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहाँपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विद्युत तार चोरी करने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 11 गिरफ्तार

ByTen News One Desk

May 13, 2026
2 Views

शाहजहाँपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विद्युत तार चोरी करने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 11 गिरफ्तार


टेन न्यूज ।। 13 मई 2026 ।। ब्यूरो रिपोर्ट, शाहजहाँपुर
थाना जालालाबाद पुलिस ने विद्युत उपकेंद्रों, बिजली लाइनों एवं निजी नलकूपों से विद्युत तार चोरी करने वाले संगठित अन्तरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए 11 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का बिजली का तार, अवैध हथियार, कारतूस, नकदी, मोबाइल फोन, वाहन एवं घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी जालालाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना जालालाबाद पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार 4/5 मई 2026 की रात 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मदनापुर से जालालाबाद की ओर जा रही 33 केवी लाइन के लगभग 12 पोलों से डॉग कंडक्टर तार चोरी कर लिए गए थे तथा पांच पोल क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे।

इसके अलावा निजी नलकूपों से भी बिजली के तार चोरी किए गए थे। इस संबंध में थाना जालालाबाद में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपी पाल धर्मकांटा, ग्राम हीरानगर स्थित गोदाम में चोरी के माल के साथ मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 13 मई की सुबह करीब 4:55 बजे कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामान में शामिल हैं:
4 कुंतल डॉग कंडक्टर तार
2 कुंतल रैबिट कंडक्टर तार
दो अवैध तमंचे व चार जिंदा कारतूस
₹2 लाख नकद
8 मोबाइल फोन
2 बोलेरो पिकअप वाहन
1 बुलेट मोटरसाइकिल
तार काटने का उपकरण

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना जालालाबाद में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कई शातिर अपराधी शामिल हैं, जिन पर पूर्व में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं: रंजीत वर्मा, राहुल गुप्ता, देवांश उर्फ गोलू, नसरूद्दीन शाह, अब्दुल रहीम, विनीश उर्फ गुलजार, विपिन उर्फ नन्हे, संजीव उर्फ मुंशी, रचित उर्फ देवा, पंकज मिश्रा एवं रोहित पाल।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान समेत थाना जालालाबाद की पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!