4 Views
तिलहर नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, दोनों सवार गंभीर घायल

तिलहर (शाहजहाँपुर)। तिलहर नेशनल हाईवे पर पावर हाउस के ठीक सामने स्थित कट पर मंगलवार को दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक सवार कट से सड़क पार कर रहा था, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तिलहर भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
