• Thu. Jul 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पहली बारिश में डूबा अलवर, जलभराव से नगर परिषद की तैयारियों पर उठे सवाल

ByTen News One Desk

Jul 9, 2026
3 Views

पहली बारिश में डूबा अलवर, जलभराव से नगर परिषद की तैयारियों पर उठे सवाल


टेन न्यूज ii 09 जुलाई 2026 ii रुपेश शर्मा ब्यूरो

अलवर (राजस्थान)। मानसून की पहली ही बारिश ने अलवर शहर में नगर परिषद की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में जलभराव होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार स्कीम नंबर 1 से 8, अलकापुरी, बैंक कॉलोनी, पंचवटी, गायत्री मंदिर रोड, अशोका टॉकीज क्षेत्र, घंटाघर, भगत सिंह चौराहा और अंबेडकर सर्किल सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी दिखाई दीं।

नगर परिषद के पूर्व सभापति अजय अग्रवाल ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर वर्ष नालों की सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ गई। उनका कहना था कि यदि समय रहते नालों की समुचित सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाती, तो शहरवासियों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

अजय अग्रवाल ने जिला प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों का सर्वे कराने, नालों की सफाई अभियान तेज करने तथा शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मानसून की शुरुआत में ही ऐसे हालात चिंताजनक हैं और यदि आगामी दिनों में अधिक बारिश होती है तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

वहीं स्थानीय लोगों ने भी जलभराव, खुले नालों और सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि इससे सड़क दुर्घटनाओं और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

बाइट: पूर्व सभापति अजय अग्रवाल

रिपोर्ट: रुपेश शर्मा, ब्यूरो, अलवर (राजस्थान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!