• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी  शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने संयुक्त रूप से जिला जेल अनोगी का किया औचक निरीक्षण

ByTen News One Desk

Feb 29, 2024
344 Views

जिलाधिकारी  शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने संयुक्त रूप से जिला जेल अनोगी का किया औचक निरीक्षण


टेन न्यूज़ !! २९ फरवरी २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनंद ने संयुक्त रूप से जिला जेल, अनोगी का किया औचक निरीक्षण।

निरीक्षण के दौरान कारागार के सभी अहातों की बैरकों में निरूद्व बंदियो (पुरूष व महिला) से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में पूछतॉछ की गयी, बैरकों की तलाशी करायी गयी, तलाशी के दौरान कोई निषिद्व वस्तु नहीं पायी गयी। बंदियों से मुलाकात के सम्बन्ध में तथा कारागार से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी परन्तु उनके द्वारा मुलाकात कराये जाने में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा व्यक्त नहीं की गयी और न ही कारागार से सम्बन्धित कोई शिकायत ही की गयी। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े उपकरणों जैसे डोरफ्रेम मेटल डिटेक्टर, हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर, सी0सी0टी0वी0 कैमरें आदि की क्रियाशीलता को देखा गया।

अक्रियाशील कैमरों को तत्काल ठीक कराये जाने तथा कैमरों को प्रत्येक समय क्रियाशील रखे जाने व उनकी प्रत्येक समय मानीटरिंग करने के निर्देश दिये गये। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह बीमार बंदियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। कारागार में निरूद्ध वृद्ध व अशक्त बंदियों पर विशेष निगरानी रखे तथा उनका नियमित रूप से परीक्षण कर समुचित उपचार करना सुनिश्चित करे। निरीक्षण के समय किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पायी गयी। कारागार का कार्यालय भी व्यवस्थित पाया गया।

जिलाधिकारी ने कारागार की स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण बंदियों को अनुशासित रखने में, कारागार का कुशल प्रशासन का संचालन करने तथा बंदियों हेतु स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कुशलतापूर्वक संचालन कराने हेतु विशेष ध्यान दिये जाने के लिये प्रशंसा कर निर्देशित किया जाता है कि भविष्य में भी इसी प्रकार विशेष रूचि के साथ कारागार को सुगमतापूर्वक संचालन करना सुनिश्चित करें। महिला बैरक में निरीक्षण के दौरान जनपदीय अधिकारियों द्वारा महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को टॉफी, बिस्कुट, चाकलेट आदि वितरित की गयी जिसे पाकर बच्चो में उत्साह देखा गया।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी, कारापाल विजय कुमार शुक्ला, उपकारापाल श्रीमती आशा देवी पाण्डेय, उपकारापाल श्रीमती उर्मिला सिंह, चिकित्साधिकारी डा0 सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सहायक अध्यापक श्री मनोज कटियार, प्रभारी मुख्य कार्यालय श्री पंकज कुमार के साथ सभी प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!