• Wed. Jun 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विमंदित व मूक-बधिर बालकों के लिए वाटर कूलर और आरओ का लोकार्पण, समाजसेवियों का हुआ सम्मान

ByTen News One Desk

Jun 3, 2026
3 Views

विमंदित व मूक-बधिर बालकों के लिए वाटर कूलर और आरओ का लोकार्पण, समाजसेवियों का हुआ सम्मान


टेन न्यूज ii 03 जून 2026 ii  रिपोर्ट: ब्यूरो रुपेश शर्मा लोकेशन: अलवर, राजस्थान

अलवर। नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से आदर्श विमंदित एवं मूक-बधिर विद्यालय, खुदनपुरी में बच्चों की सुविधा के लिए वाटर कूलर और आरओ सिस्टम का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक माहौल के बीच खाटू वाले श्याम बाबा का भव्य कीर्तन दरबार भी आयोजित किया गया तथा बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं उपहार वितरित किए गए।

कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेश गुप्ता हुंडी वाले, कुमकुम गुप्ता, विमल तिवारी तथा राष्ट्रीय स्तर की एथलीट कमला यादव ने संयुक्त रूप से वाटर कूलर और आरओ का लोकार्पण किया। इस दौरान समाजसेवी संगीता सिंह की ओर से खाटू वाले श्याम बाबा का कीर्तन आयोजित कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

फाउंडेशन के संरक्षक दौलतराम हजरती ने बताया कि नेक कमाई फाउंडेशन अब तक अलवर शहर में 11 स्थानों पर वाटर कूलर लगवा चुका है तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए अन्य स्थानों पर भी इस प्रकार की व्यवस्था की जाएगी। वहीं मुख्य कोऑर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने संस्था द्वारा संचालित नारी सृजन, सरकारी स्कूलों में शिक्षा सहायता और विमंदित बच्चों की पढ़ाई सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुरेश गुप्ता हुंडी वाले, विमल तिवारी और संगीता सिंह को “नेक कमाई सेवा सम्मान-26” से सम्मानित किया गया। वहीं राजकुमार शर्मा लड्डू की स्मृति में सुनीता शर्मा द्वारा विमंदित बच्चों और जरूरतमंद बेटियों को उपहार एवं शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में कई शिक्षाविद, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संस्था प्रधान पायल प्रधान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!