• Thu. Jun 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अलवर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध शराब की 220 पेटियां जब्त

ByTen News One Desk

Jun 4, 2026
8 Views

अलवर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध शराब की 220 पेटियां जब्त


टेन न्यूज़ ii 04 जून 2026 ii रिपोर्ट: ब्यूरो रुपेश शर्मा

लोकेशन: अलवर, राजस्थान

अलवर के औद्योगिक क्षेत्र एमआईए स्थित अजंता कैमिकल देशी शराब फैक्ट्री पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। राजस्थान सरकार को टैक्स चोरी कर अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने की सूचना पर विभाग की टीम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची, जिससे फैक्ट्री प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

जिला आबकारी अधिकारी अर्चना जैमन ने बताया कि दबिश के दौरान एक पिकअप वाहन से राइडर ब्रांड की 220 पेटी देशी शराब बरामद की गई, जिसे बिना टैक्स चुकाए अवैध तरीके से सप्लाई किया जा रहा था। मौके से पिकअप चालक किशन, फैक्ट्री वर्कर निहाल सिंह और फैक्ट्री के जीएम सुबोध बोस को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के दौरान फैक्ट्री में करीब 8,500 लीटर स्प्रिट कम पाई गई है। आबकारी विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

बाइट — अर्चना जैमन, जिला आबकारी अधिकारी, अलवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!